मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने किया प्रेग्रेंसी का ऐलान, जनवरी में विरुष्का के घर आएगा नन्हा सदस्य

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। अनुष्का ने विराट संग तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है-अब हम तीन होने वाले हैं, जनवरी में तीसरा आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/CEYZINOpd53/?utm_source=ig_embed

 

विराट कोहली ने भी यही तस्वीर सेम कैप्श के साथ शेयर की है। विराट और अनुष्का तस्वीर में मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CEYZIPllBzF/?utm_source=ig_embed

जैसे ही विरुष्का ने ये जानकारी शेयर की, सोशल मीडिया पर लोगों ने शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। देखिए आलिया भट्ट, वरुण धवन और सानिया मिर्जा जैसे सितारों ने विरुष्का को बधाई दी है।

विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब पसंद की गई थीं। फैन्स भी विरुष्का के लिए बेहद खुश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button